• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, एसपी ने फहराया पुलिस ध्वज

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
6 Views

कन्नौज पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, एसपी ने फहराया पुलिस ध्वज


पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए किया प्रेरित


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज स्थित क्वार्टर गार्द में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।

एसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पुलिस झंडा दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के शौर्य, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल है, जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ।

इसी क्रम में जनपद के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस झंडा दिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!