• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में एक दिसंबर से संचालित होंगे रैन बसेरे, 30 नवंबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
3 Views

शाहजहांपुर में एक दिसंबर से संचालित होंगे रैन बसेरे, 30 नवंबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश


बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर बनेंगे रैन बसेरे, पेयजल, शौचालय और बिस्तर की मिलेगी सुविधा


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। शीतलहर से बचाव और निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों तथा अलाव की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जरूरत के अनुसार रैन बसेरे बनाए जाएं, ताकि ठंड के दौरान निराश्रित, यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

उन्होंने कहा कि सभी रैन बसेरों के बाहर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए जाएं। सार्वजनिक स्थलों पर भी दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएं, जिन पर रैन बसेरों में उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी हो। रैन बसेरों में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बिस्तर और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

डीएम ने निर्देश दिए कि 30 नवंबर तक रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे एक दिसंबर से रैन बसेरों का संचालन शुरू हो सके। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!