मिशन 2027 को लेकर हरिद्वार में भाजपा की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर हुई चर्चा, पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर
हरिद्वार (उत्तराखंड)। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हरिद्वार में भाजपा की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सह प्रभारी अरविंद मेनन और सांसद एवं सह प्रभारी बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।![]()
इसके अलावा बैठक में सांसदों, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और प्रदेशभर में पार्टी की गतिविधियों को गति देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। नेताओं ने चुनाव से पहले संगठन की तैयारियों और पार्टी की आगामी योजनाओं को लेकर अपने विचार रखे।
हरिद्वार में आयोजित इस विस्तारित कार्यकारिणी बैठक को भाजपा की मिशन 2027 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी का जोर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी गतिविधियों के लिए सक्रिय करने पर रहा।