• Tue. Nov 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मेंहदी घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Nov 24, 2026
3 Views

कार्तिक पूर्णिमा पर डीआईजी ने मेंहदी घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


एसपी विनोद कुमार के साथ पहुंचकर भीड़ प्रबंधन, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के साथ मेंहदी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात सहित अन्य इंतजामों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाट पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करे। घाट पर भीड़ को व्यवस्थित रखने के साथ ही आवागमन सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

डीआईजी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा घाट पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि स्नान के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए।

कन्नौज पुलिस के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पुलिस बल सतर्कता के साथ तैनात है।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!