• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विधानसभा चुनाव-2027 के लिए कन्नौज में 32 हेल्प डेस्क स्थापित

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
16 Views

विधानसभा चुनाव-2027 के लिए कन्नौज में 32 हेल्प डेस्क स्थापित


जिला निर्वाचन अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज तिर्वा में किया निरीक्षण, युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज,  आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जनपद में 32 हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। इनके माध्यम से मतदाताओं की निर्वाचन संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा।

बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तिर्वा में स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि युवा लोकतंत्र की महत्वपूर्ण ताकत हैं। जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज कराएं। साथ ही परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी मतदाता बनने के लिए जागरूक करें। जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ में 12, तिर्वा में 9 और कन्नौज में 10 हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय पर एक हेल्प डेस्क बनाई गई है। इन सभी केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने और जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!