• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, छिबरामऊ के 53 मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
4 Views

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, छिबरामऊ के 53 मतदान केंद्रों का निरीक्षण


सेक्टर अधिकारियों ने पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप सहित मूलभूत सुविधाओं का किया सत्यापन


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 196-छिबरामऊ के 53 मतदान केंद्रों का सेक्टर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, रैंप, छाया और पहुंच मार्ग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति परखी गई। साथ ही वलनरेबिलिटी मैपिंग और सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) की उपलब्धता का जायजा लिया गया, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान सेक्टर अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता सिंचाई खंड कन्नौज; धर्मेंद्र सिंह, प्रवक्ता बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज, तालग्राम; शैलेश कुमार, अनुदेशक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छिबरामऊ; देवेश दीक्षित, सहायक मलेरिया अधिकारी तथा अभिषेक वर्मा, प्रवक्ता एमएमआईटी, अनौगी ने निर्धारित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत प्रत्येक मतदान स्थल पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। संवेदनशील और वलनरेबल क्षेत्रों की पहचान कर समय से प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण में सामने आने वाली कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाए।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा नहीं हो सके हैं और जिनके नाम एएसडी सूची में शामिल हैं, उन्हें फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही ईपी अनुपात और जेंडर अनुपात में सुधार कर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और समावेशी बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता सुगमता और निर्भीकता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!