तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला को भावभीनी विदाई, समारोह में उमड़ी भीड़

स्थानांतरण पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाओं व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
तिर्वा, कन्नौज। कोतवाली तिर्वा में तैनात प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला का स्थानांतरण औरैया जनपद में होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिह्न और बुके भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि संजय शुक्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दिया। उनके सरल स्वभाव और मधुर व्यवहार के चलते क्षेत्र के लोगों से उनका अच्छा जुड़ाव रहा। विदाई के दौरान मौजूद लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रधान कप्तान सिंह, सुधीर दुबे, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, साहिल शर्मा, गुलाब के सरकार और राजेंद्र चौधरी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हेड कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल राहुल, विनोद, सुनील सैनी, महिला कांस्टेबल मयूरी और अपेक्षा ने भी उन्हें सम्मानित किया।
वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बाथम, अनूप बिश्नोई और सपा नेता कोमल चौहान ने भी उपहार भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। इसके अलावा प्रधान शिव राजपूत, गोपाल प्रधान, कुलदीप प्रधान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।