• Sat. Nov 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में 58,217 लोगों ने एक साथ किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
49 Views

कन्नौज में 58,217 लोगों ने एक साथ किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन


‘एक स्वर, एक संविधान’ की थीम पर मनाया गया संविधान दिवस, सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में 3,152 लोगों ने लिया हिस्सा


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। संविधान दिवस के अवसर पर  जनपदभर में ‘एक स्वर, एक संविधान’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 58,217 लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर ‘संविधान संवाद’ योजना-2026 के अंतर्गत सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, कन्नौज में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला जज नरेंद्र झा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 3,152 लोगों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 55,065 लोगों ने सहभागिता की। इस प्रकार जिले में कुल 58,217 लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। न्यायालय परिसर सहित अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में जनपद में स्थापित 350 लीगल लिटरेसी क्लब और घोषित 1,016 लीगल कैडेट कॉर्प्स के प्रतिभागियों ने भी प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, संवैधानिक मूल्यों की समझ तथा अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जनपद स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय को चुने जाने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार जताया।

इन आयोजनों के माध्यम से जनपदवासियों ने संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!