असम में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोप, 51 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

घर में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर घटना को अंजाम देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! प्रशांत वैश्य ब्यूरो,
सोनितपुर (असम)। असम के सोनितपुर जिले के राक्षसमारी पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना में संलिप्त होने के आरोप में पुलिस ने 51 वर्षीय मेचेर अली को गिरफ्तार किया है।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद राक्षसमारी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस चौकी प्रभारी नवज्योति बरदलै के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मेचेर अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
प्रशांत बैश्य, असम