• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाजपा क्षेत्रीय सह प्रभारी पवन सहाय ने कन्नौज में की संगठनात्मक बैठक

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
7 Views

भाजपा क्षेत्रीय सह प्रभारी पवन सहाय ने कन्नौज में की संगठनात्मक बैठक


कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय सह प्रभारी एवं झारखंड के संगठन महामंत्री पवन सहाय ने भाजपा जिला कार्यालय कन्नौज पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।

बैठक में पवन सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता से काम करें। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और सक्रियता से ही संगठन मजबूत होता है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय और संगठनात्मक भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, रामसेवक कठेरिया, प्राची गुप्ता, अशोक सिंह, रामबाबू कटियार, रजनी पाल, अमित दोहरे और रामवीर कठेरिया सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय के अलावा राजेश राजपूत, राजन अवस्थी, विवेक पाठक और डीएस राठौर भी उपस्थित रहे।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!