• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जीएफ कॉलेज में जनगणना-2027 की स्व-गणना को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
6 Views

जीएफ कॉलेज में जनगणना-2027 की स्व-गणना को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई, जनभागीदारी बढ़ाने की अपील


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़ ,

शाहजहांपुर। जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में राज्य मास्टर ट्रेनर अनूप कुमार वर्णवाल एवं चिंतामणि तिवारी तथा फील्ड ट्रेनर मृदुल श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

प्रशिक्षकों ने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक जनगणना प्रक्रिया में सीधे भागीदारी कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्व-गणना करने के साथ ही अपने परिवार, परिचितों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

प्रशिक्षण के दौरान स्व-गणना से जुड़ी तकनीकी और व्यावहारिक जानकारियां साझा की गईं। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनगणना-2027 के जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहसिन हसन खान, प्रो. फैयाज अहमद, डॉ. खलील अहमद, डॉ. रईस अहमद, डॉ. दरखसा, डॉ. निजामुद्दीन खान, डॉ. रजा रसूल और डॉ. मसूर अहमद सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!