• Sat. Nov 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रेशमबाड़ी हत्याकांड का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ByTen News One Desk

Nov 28, 2026
5 Views

रेशमबाड़ी हत्याकांड का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


रुद्रपुर में रिंग रोड के पास हुई मुठभेड़, आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद


टेन न्यूज़ !! २८ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो,

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)/उत्तराखंड। रेशमबाड़ी हत्याकांड में फरार चल रहे 25 वर्षीय आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को शनिवार को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हुआ। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी रेशमबाड़ी क्षेत्र का निवासी बताया गया है। उसके खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 618/2026 दर्ज है।

बताया गया कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!