• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अखिलेश यादव की जीत कन्नौज की आवाम की जीत: जिलाध्यक्ष कलीम खां

ByTen News One Desk

Jun 10, 2024
281 Views

अखिलेश यादव की जीत कन्नौज की आवाम की जीत: जिलाध्यक्ष कलीम खां



टेन न्यूज़ !! १० जून २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खां पूर्व विधायक अरविंद यादव,बउअन तिवारी,युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन,समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अंशू पाल ,पूर्व कोषाध्यक्ष कैश खां, जिला पंचायत सदस्य रिपू यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता की

जिसमें जिलाध्यक्ष कलीम खान एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की ये जीत कन्नौज की आवाम की जीत है और भाजपा का झूठ जनता जान चुकी है जनता ने झूठ और फरेबियों को मुंह तोड़ जवाब दिया

ये जीत सभी कार्यकर्ताओ की अटूट मेहनत का परिणाम है जिसमें सभी का धन्यवाद आभार सभी कार्यकर्त्ता अभी से पी.डी.ए विचारधारा के मिशन पर लग जाएं जय कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता सभी जाति ,धर्म का सम्मान करें और 2027 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाए सभी क्षेत्र मे जाकर लोगों का धन्यवाद करे,भाजपा ने हमेशा गरीबो किसानों को छला है

कानून व्यवस्था ध्वस्त है गरीब को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा अखिलेश यादव जी ने हमेशा गरीब किसान नौजवानों की आवाज हमेशा उठाई है और आगे भी उठाते रहेंगे देश व प्रदेश के लोगों का भरोसा अखिलेश यादव जी पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!