• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर में १२ जून राज्यपाल के आगमन को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विनोबा सेवा आश्रम में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Jun 10, 2024
260 Views

शाहजहाँपुर में १२ जून राज्यपाल के आगमन को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विनोबा सेवा आश्रम में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! १० जून २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा बनतारा स्थित बिनोवा सेवा आश्रम में आगमन हेतु जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर आधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विनोबा सेवा आश्रम में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

दिनांक 12.06.2024 को माननीय राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदी बेन पटेल का बनतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

राज्यपाल महोदया द्वारा आश्रम में विनोबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण सहित, पुस्तकालय का उद्घाटन, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बनतारा का उद्घाटन एवं प्रदर्शनी का अवलोकन तथा कार्यक्रम को संबोधित किया जायेगा।

कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों सहित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुये आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करने हेतु संबधित को निर्देशित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ0 आरके गौतम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!