• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ऑस्ट्रेलिया में रह रहे तिलहर के मूल निवासी एयरक्राफ्ट इंजीनियर असद उल्लाह खां ने मोहल्ले के ही लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम कराने व बैंक लाखों रुपए निकलवाने का लगाया आरोप

ByTen News One Desk

Jul 6, 2024
232 Views

ऑस्ट्रेलिया में रह रहे तिलहर के मूल निवासी एयरक्राफ्ट इंजीनियर असद उल्लाह खां ने मोहल्ले के ही लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम कराने व बैंक लाखों रुपए निकलवाने का लगाया आरोप



टेन न्यूज़ !! ०६ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


ऑस्ट्रेलिया में रह रहे तिलहर के मूल निवासी एयरक्राफ्ट इंजीनियर असद उल्लाह खां के पिता को बंधक बनाकर रखने वाले मोहल्ले के ही युवक मैनाज खां और उनकी पत्नी व अज्ञात लोगों के खिलाफ लाखों रुपए का गवन करने, संपत्ति हड़प लेने और धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई

ऑस्ट्रेलिया के मेलवर्न निवासी असद उल्लाह खान की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि वह ऑस्ट्रेलिया में एयरक्राफ्ट इंजीनियर है उसके पिता सबिह उल्ला खान नगर के मोहल्ला कांकड़ स्थित अपने पैतृक मकान में रह रहे थे। एक जून को उनके पिता की मौत की सूचना पर वह यहां पहुंचे हैं। उनके पिता के नाम पर लगभग 50 बीघा जमीन और पैतृक मकान भी है।

बैंक खाते में करीब 45 लाख रुपया था। आरोप है कि उनके मोहल्ले के ही मैनाज दंपति ने अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके पिता को अपने मकान में बंधक बना लिया। आरोप है कि दौरान धोखाधड़ी करके उसके पिता की सारी जमीन अपने नाम करा ली और बैंक अकाउंट में पड़े लाखों रुपए धोखाधड़ी से निकाला ।

थाना अध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी के निर्देश पर मैनाज दंपति और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संपत्ति हड़प लेने तथा जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!