• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा लेकर बाढ़ प्रभावितो से की वार्ता

ByTen News One Desk

Jul 12, 2024
227 Views

शाहजहाँपुर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा लेकर बाढ़ प्रभावितो से की वार्ता



टेन न्यूज़ !! १२ जुलाई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह द्वारा निरंतर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ प्रभावितो से वार्ता की।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अजीजगंज, ककरा, उम्मरपुर, चंदापुर, चौहनापुर, नौगवा, मियांपुर गौटिया, सुजातपुर, जलालपुर, कूटहा, रौहरा आदि स्थानों पर जाकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों को देखा।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फसे लोगो को सुरक्षित निकालने के लिये राहत टीमे लगाई गयी है जो निरंतर कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि लगायी गयी टीमो द्वारा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है तथा उनके खाने तथा रहने हेतु पूर्ण प्रबंध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!