• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नेहरू युवा केंद्र कन्नौज द्वारा ब्लॉक गुगरापुर में कराया गया मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन

ByTen News One Desk

Mar 5, 2024
256 Views

नेहरू युवा केंद्र कन्नौज द्वारा ब्लॉक गुगरापुर में कराया गया मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन



टेन न्यूज़ !! 05 मार्च २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


नेहरू युवा केंद्र , कन्नौज द्वारा ब्लॉक गुगरापुर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन कराया गया। श्री देव दरबार इण्टर कॉलेज करीमपुर के प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार कटियार द्वारा मतदाता शपथ दिलाने के उपरांत मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,

जो श्री देव दरबार इण्टर कॉलेज से कछियापुर होते हुए ताजमहमूदपुर के रास्ते से करीमपुर आश्रम पर समापन हुआ l रैली में युवा मंडल सदस्यों के साथ-साथ श्री देव दरबार इण्टर कॉलेज करीमपुर के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया । रैली के प्रतिभागियों ने “चुनाव का पर्व, देश का गर्व”, “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारे लगाकर आम जनमानस को मतदान करने के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रतीक्षा कटियार एवं प्रदीप कुमार द्वारा रैली के दौरान घर घर जाकर मतदान देने के लिए जागरूक करने के साथ साथ प्रचार सामग्री का वितरण भी किया । जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि जनमानस को मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *