• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आजादी का 78वें स्वतन्त्रता दिवस जनपद कन्नौज में बडे धूमधाम एंव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ByTen News One Desk

Aug 16, 2024
269 Views

आजादी का 78वें स्वतन्त्रता दिवस जनपद कन्नौज में बडे धूमधाम एंव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



आजादी का 78वें स्वतन्त्रता दिवस जनपद में बडे धूमधाम एंव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद के सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीयता पर आधरित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुये।
 मंत्री व जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को आजादी के 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बधाई देते हुये कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण।
यह समय है उन देशभक्तों को स्मरण करने का जिनके कारण हम आज आजाद वातावरण में जीवन जी रहे हैं-मा0 मंत्री।
देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीरों को हम भुला नही सकते, उन्होनें देश को आजाद कर हमें दिया है इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारीः- जिलाधिकारी
स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा वृद्वाआश्रम तथा जिला चिकित्सालय कन्नौज में रहने वालों सम्मानित वृद्धजनो व मरीजों को फल व मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
मंत्री व जिलाधिकारी ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों, शहीदों के परिवारों, पूर्व सैनिको को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
मंत्री व जिलाधिकारी ने कलेक्टेट परिसर में किया वृक्षारोपण।

ऋण योजना के अन्तर्गत आत्मनिर्भर हुये युवाओं को किया गया सम्मानित।


टेन न्यूज़ !! १६ अगस्त २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जनपद कन्नौज में 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग, उ0 प्र0 श्री असीम अरूण एंव जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण करते हुये अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में मा0 मंत्री जी एवं जिलाधिकारी जी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों कु0 परी, इकरा, अलसिफा, सबा, निशा बानो द्वारा देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिससे वहां उपस्थित समस्तजन भाव-विभोर हुये।
78वां आजादी के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्व0 चन्द्रभान सिंह पुत्र श्री महेश चन्द्र, स्व अयुद्दी सिंह पत्नी मुन्नी देवी, स्व श्री प्रताप सिंह पुत्र श्री अजय कुमार, स्व सुन्दरलाल पुत्र श्री हरिनारायन गुप्ता, स्व अनन्तराम श्रीवास्तव पुत्र श्री उमेश श्रीवास्तव, स्व राम चतुर्वेदी के पुत्र सुभाष चन्द्र। इसी क्रम में वीरता शौर्य पुरूस्कार प्राप्त सैनिक श्री ए0एस0 चैहान, से0 कर्नल, श्री रवीन्द्र कुमार से0 आॅनरी कैप्टन, श्री इन्द्रेश सिंह से0 हवलदार, श्री शेर सिंह से0 हवलदार। इस अवसर पर वीर नारियों को सम्मान देते हुये शहीद सिपाही श्री रामदास की पत्नी कमला देवी, शहीद सिपाही श्री रामनाथ सिंह की पत्नी रामवती देवी, शहीद सिपाही श्री कृष्ण मुरारी की पत्नी श्रीमती हंसमुखी देवी, शहीद सिपाही श्री रोहन सिंह की पत्नी श्रीमती उमा देवी, नायक शहीद राजेन्द्र सिंह की पत्नी श्रीमती सुमन देवी, शहीद सिपाही जितेन्द्र सिंह की पत्नी श्रीमती सरबेश, शहीद सिपाही विनय कुमार यादव की पत्नी श्रीमती वीना देवी, नायक शहीद गोपाल बाबू की पत्नी की आरजू शुक्ला को मा0 मंत्री व जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा0 मंत्री व जिलाधिकारी ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव 2024 के अन्तर्गत जनपद में करायी गई, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्र-छात्रायें, जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम अजीम सिद्दीकी, द्वितीय दिव्याशू, तृतीय शालू, सांत्वना सुनी और रिया एवं निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम अमरूद्दीन, अश्वमा कश्यप द्वितीय, अंजना तृतीय, प्रतिमा सिंह, रितेश को सांत्वना, चित्रकला प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम, स्मृति कुशवाहा द्वितीय, अनु तृतीय, सांत्वना में अनन्या, अंजली, प्रांशी सिंह, सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम सताक्षी, द्वितीय कृष्णा, तृतीय कोमल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम 10,000/-व द्वितीय 7500/- तृतीय को 5000/- की धनराशि उनके बैंक खातें में भेजी जायेगी। कहा कि इसी प्रकार सांत्वना प्रतिभागियों के खाते में 1000/- रू0 की धनराशि भेजी जायेगी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा0 मंत्री व जिलाधिकारी ने जनपद में विभिन्न ऋण योजनाओं में लाभान्वित उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री विपिन कुमार शर्मा, एक जनपद एक उत्पाद श्री अंशुल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सुश्री सौम्या सिंह। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत अंशिका गौतम, प्रिंयका, विकासिनी गौतम, अवनीश को सिलाई मशीन कोर्स पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि आज हम 78वां स्वतन्त्रता दिवस मना रहे हैं और यह समय है उन देशभक्तों को स्मरण करने का जिनके कारण हम आज आजाद वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश विभाजन जैसी विभीषिका से देश को बचाने हेतु हमारी सरकार विभाजन विभीषिका दिवस मना रही है जिससे आने वाली पीढ़ियां एकता, सद्भाव और संगठन के महत्व को समझ सकें। कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में स्वतंत्रता सेनानियों ने न केवल वाह्य शक्तियों से लड़ाई लड़ी अपितु हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने रूढ़ियों, कुरीतियों से भी जंग जीती। इस स्वतंत्रता आन्दोलन ने हासिए पर जी रहे लोगों को जीने का एक मजबूत संबल प्रदान किया। कहा कि जनपद में निराश्रित गौंवश की चुनौती एक साल पहले सामने आयी। और हम जिलाधिकारी के नेतृत्व में समस्या का समाधान करने में सफल रहे है। भ्रष्टाचार पर जोरदोर चोट देने में हम कामयाब हुये है। भविष्य में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ यह अभियान चलता रहेगा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि सर्वप्रथम गुलामी की बेडियों से आजाद कराने वाले वीर सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते है। कहा कि आज के इस अवसर पर हम अपने जनपद कन्नौज तत्कालीन जनपद फर्रूखाबाद के जिन वीर सेनानियों ने अलग-अलग समय पर आजादी के लिये संघर्ष, त्याग, बलिदान किया। उनका नाम अवश्य लूंगा और उनके चरणों में हम श्रद्धासुमन अर्पित करते है। उन्होनें कहा कि सन् 1824 ठठिया की लड़ाई राजा छत्रसाल सिंह व अग्रेजों के मध्य हुई। इस लड़ाई में अंग्रेजों ने ठठिया राज्य को अपने साम्राज्य में शामिल कर लिया था, परन्तु कुछ वर्षों के बाद राजा छत्रसाल सिंह की जमीदारी पुनः स्थापित हुई। कहा कि सन् 1857 ठठिया राज्य के शहजादे पोहकर सिंह व स्वामी विराजानंद के नेतृत्व में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम लड़ा गया।
सन् 14 मई 1957 में फतेहगढ़ में मेरठ विद्रोह की खबर आयी थी, 19 मई 1857 को यहां की दसवी रेजीमंेट में विद्रोह का लक्षण दिखाई दिये। तब ब्रिटिश कम्पनी ने फर्रूखाबाद के नबाव तफ्फजुल हुसैन खान की पेंशन बंद करने का हुकुम जारी किया। सन् 1957 का प्रसिद्ध शमशाबाद की निर्णायक और ऐतिहासिक युद्ध हुआ। जिसे बड़ी वीरता से लड़ा गया। अंग्रेजों ने कन्नौज के गांव-गांव उजाड़ दिये। ठठिया राज की गढ़ी तोपो से ध्वस्त की दी गई। सरायमीरा कन्नौज के आस-पास जीटी रोड पर सैकड़ों व्यक्ति फांसी पर लटका दिये गये। असहयोग व सत्याग्रह आन्दोलन के दौरान महात्मा गांधी व पंडित सत्यदेव परिव्राजक ने कन्नौज की यात्रा की। कन्नौज क्षेत्र में इन आन्दोलन में श्री हनुमान प्रसाद जी शुक्ल, श्री नर्मदेश्वर प्रसाद पाण्डेय, श्री रामनरायन मल्होत्रा, पंडित शिव मोहनलाल गुरू जी, मौलाना हमीदउल रहमान, मो0 अब्बास, श्री जगतनारायण शुक्ल, श्री बल्देव प्रसाद आर्य, स्वामी शिवानंद जी तथा डा0 सदानन्द तिवारी, आदि महापुरूषों के नेतृत्व में जोरदार आन्दोलन हुआ।
तदोपरान्त जिलाधिकारी ने आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम पहुंच कर वृद्धों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया तथा वृद्धजनों का कुशल क्षेम पूछने के उपरान्त उपस्थित  वृद्धजनों को स्वल्पाहार वितरण कर अंग वस्त्र भी भेंट किये तथा आश्रम में नियमित मिल रहे भोजन एंव अन्य व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की।
तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय कन्नौज में इमरजेंसी वार्ड, पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) आदि वार्ड में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा फल और मिढ़ाई वितरण की।
इसके अतिरिक्त जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत सौरिख स्टेडियम में 5 किमी पुरूष वर्ग व 3 किमी महिला वर्ग तिरंगा दौड़ एंव मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष नगर पंचायत सौरिख श्री राहुल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया । जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री नूर हसन ने बताया कि पुरूष वर्ग में प्रथम रोहित पाल, द्वितीय प्रवीन, तृतीय मोहिन खान, चतुर्थ आशु, पंचम सुमित पाल, षष्ठम अर्जुन कुमार ने स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में प्रथम सनी हसन, द्वितीय कर्तिका कमल, तृतीय शिम्पी यादव, चतुर्थ पारूल पाल, पंचम अंशिका यादव, षष्ठम खुशी ने स्थान हासिल किया, जिनको पुरूस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आशीष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री राम कृपाल चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदौरिया, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्मृति मिश्रा समस्त डिप्टी कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 शक्ति वसु, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री एस0पी0 सिंह, सहित पूर्व शहीदों के परिवार जन, एंव बडी संख्या में छात्र व छात्रा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!