• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ने ग्राम पैना बुजुर्ग स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का किया औचक निरीक्षण

ByTen News One Desk

Mar 6, 2024
280 Views

जिलाधिकारी ने ग्राम पैना बुजुर्ग स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का किया औचक निरीक्षण



ग्राम पैना बुजुर्ग में जल जीवन मिशन अन्तर्गत किये गये कार्या का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! ०६ मार्च २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहाँपुर


जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने ग्राम पैना बुजुर्ग स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिदिन आने वाले मरीजो की संख्या, दवाईयों की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायेजा लिया।
जिलाधिकारी ने मरीजो से वार्ता कर यह भी जाना कि उनसे किसी प्रकार से कोई पैसा तो नही वसूला गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव में जल जीवन मिशन अन्तर्गत किये गये कार्यो को भी देखा। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर में चिकित्सक शाजिया परवीन मौजूद पायी गयी।
चिकित्सा केन्द्र में मरीज भी मौजूद थे, मरीजों से जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर मे मिलने वाली सेवाओं के विषय में जानकारी ली। उन्होने चिकित्सिका से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, दवाईयों की उपलब्धता आदि के विषय में जानकारी ली। चिकित्सिका से जिलाधिकारी ने विभिन्न दवाईयों तथा उनके उपयोग के विषय में पूछा तथा मरीजों द्वारा प्राप्त फीडबैक के अनुसार चिकित्सिका की प्रशंसा भी की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अपने कार्यस्थल पर ससमय उपस्थिति दर्ज हो और निर्धारित समय तक कार्यस्थल पर रहे। उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि आने वाले मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करें तथा दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े यह सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान चिकित्सिका एवं आने वाले मरीजों द्वारा पानी की उपलब्धता, बिजली की व्यवस्था, शौचालय एवं पहुंच मार्ग को ठीक करवाये जाने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने उक्त कार्यो हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने ग्राम पैना बुजुर्ग में जल जीवन मिशन अन्तर्गत किये गये कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खोदी गयी सड़को के रिस्टोरेशन कार्य की स्थिति ठीक नही पायी गयी। जिलाधिकारी ने संबधित ऐजेन्सी को रिस्टोरेशन कार्य ठीक करवाये जाने हेतु निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!