• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में यज्ञ के साथ हुआ तीन दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव का शुभारंभ 

ByTen News One Desk

Sep 27, 2024
319 Views

तिलहर में यज्ञ के साथ हुआ तीन दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव का शुभारंभ


 


टेन न्यूज़ !! २७ सितम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर। तीन दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। इस अवसर पर वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यज्ञ से सुंदर कोई कर्म नहीं है यज्ञ हमें जीने का ढंग बताता है।

शुक्रवार को यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में विराजमान आचार्य संजीव रूप में कहा कि अग्नि में डाला हुआ पदार्थ अणुओं परमाणुओं में विभाजित होकर जड़ चेतन सभी को प्राप्त हो जाता है। कहा कि यज्ञ एक विज्ञान है। वेदों में इसकी महिमा का बखान किया गया है। हमारे सभी ऋषि मुनि प्रतिदिन यज्ञ किया करते थे। हम सभी को भी नित्य प्रति यज्ञ करना चाहिए।

आचार्य रूप ने कहा कि कि हमें बुराइयों से बचकर रहना चाहिए। यदि हमारे जीवन में एक भी काम रूपी छेद हो गया तब पूरा जीवन सर्वनाश हो जाएगा। इसलिए हम सभी को अपना अंताकरण और चित्त को शुद्ध पवित्र रखना चाहिए। कहा कि वेद मार्ग पर चलकर ही हम अपने जीवन को समुन्नत बना सकते हैं। इस अवसर पर आचार्य जी ने ईश्वर भक्ति के भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान यजमान के रूप में अभिनव आर्य, प्रियंका गुप्ता, मुदित गुप्ता, कविशा ओमर, कुसुम चोपड़ा, पुनीत गर्ग आदि ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश आर्य, ओम शंकर सराफ, जितेंद्र आर्य, प्रमोद गुप्ता, उदित आर्य ,वेद प्रकाश आर्य, दासीराम आर्य, लोकेश कुमार आर्य और महर्षि दयानंद शिक्षा सदन की शिक्षिकाएं और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधान वेद प्रकाश आर्य ने बताया कि प्रतिदिन प्रात 8:00 से 9:00 बजे तक यज्ञ और उसके बाद 12:00 बजे तक भजन प्रवचन होंगे। शाम को 6:00 से 9:00 बजे तक उपदेश होंगे। कार्यक्रम का समापन 29 सितंबर दोपहर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!