• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीजे, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से किया शाहजहांपुर जिला कारागार का निरीक्षण

ByTen News One Desk

Sep 27, 2024
305 Views

डीजे, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से किया शाहजहांपुर जिला कारागार का निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! २७ सितम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जनपद न्यायाधीश भानुदेव शर्मा ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश एस के साथ संयुक्त रूप से शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। कारागार में बंदियों से अपराधों के संबंध में जानकारी ली। डीजे ने जेल में साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। विद्युत वायरिंग को मरम्मत करने हेतु कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। कारागार में निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना। उनके विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की गई। इसी क्रम में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर जिला जज पीयूष तिवारी, ज्योति अग्रवाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जेल अधीक्षक सहित अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!