बाजपुर कुमिरखा में चायनीज मांझे की चपेट में आकर युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर ब्रेकिंग न्यूज़: सुल्तानपुर में दिनदहाड़े लूट, बस परिचालक से बैग और मोबाइल छीनकर बदमाश फरार कटरा में भीषण सड़क हादसा, कार ट्रक से भिड़ी; दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल
---Advertisement---

समस्याओं का निदान न होने पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रेनेसा स्कूल के समीप सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया

By Ten News One Desk

Published on:

292 Views

समस्याओं का निदान न होने पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रेनेसा स्कूल के समीप सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया

टेन न्यूज़ !! 01 अक्तूबर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

समस्याओं का निदान न होने पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रेनेसा स्कूल के समीप सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं को सुनते हुए लापरवाही वरतने वाले निगोही क्षेत्र के लेखपाल को हटाकर भूमि विवाद की जांच को लेकर कमेटी गठित करके कार्यकर्ताओं को शांत किया। तदुपरांत यूनियन कार्यकर्ता पंचायत करने के बाद जिला मुख्यालय चले गए।

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला अध्यक्ष चौधरी महेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता ने सोमवार को दोपहर सरयू पुलिया होते हुए नगर में प्रवेश करके रेनेसां स्कूल के समीप सड़क पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 23 सितंबर को 6 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को दिया था जिसमें 29 सितंबर तक समस्याओं के निस्तारण न होने पर 30 सितंबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इसी क्रम में यूनियन कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

सूचना पर उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय थाना अध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। वार्ता के दौरान थाना निगोही क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी यूनियन के जिला संरक्षक ओंकार और उनके भाई रविंद्र कुमार के गांव पतराजपुर में खरीदी गई जमीन पर सह खातेदारों के द्वारा निर्माण कार्य नहीं होने देने और भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय लेखपाल राजीव कुमार की मिली भगत का आरोप लगाया।

बताया कि लेखपाल सात आठ वर्षो से तैनात है और वह भू माफियाओं को खुला संरक्षण दे रहा है। बातचीत के दौरान उपजिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को वहां से हटा दिए जाने और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। बाद में धरना स्थल पर पंचायत करने के बाद कार्यकर्ता जिला मुख्यालय कूच कर गए।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment