• Sat. May 17th, 2025 11:30:01 PM

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में धान खरीद के संबधं में र्बैठक सम्पन्न हुयी

Bytennewsone.com

Oct 24, 2024
59 Views

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में धान खरीद के संबधं में र्बैठक सम्पन्न हुयी



टेन न्यूज़ !! २४ अक्तूबर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


बैठक में उपस्थित समस्त केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि दिनंाक 01.11.2024 से जनपद में धान क्रय का कार्य प्रारम्भ हो रहा है। प्रत्येक क्रय केन्द्र पर बैनर, 02 इलेक्ट्रानिक काॅटा, पावर डस्टर, नमीमापक यंत्र, एनालिसिस किट की केन्द्र पर उपलव्धता सुनिश्चित करायें। समस्त क्रय का कार्य आनलाइन कराया जाना है, जिसके दृष्टिगत ई-पाॅप मशीन सभी केन्द्र पर उपलव्ध रहे। कम से कम समय में धान क्रय की उक्त मशीनें केन्द्र पर उपलव्ध करायी जाये।
कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर बडें तथा लघु एवं सीमान्त कृषक धान विक्रय हेतु आयेगें। ऐसी व्यवस्था की जाय कि केन्द्रों पर लघु एवं सीमान्त कृषको को धान विक्रय में कोई असुविधा न हो। धान क्रय नीति के अनुसार पहले आये हुये कृषक की पहले तौल करायी जाये। किसी भी किसान को घर से धान भरकर लाने हेतु खाली बोरी न दी जाये।
पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ खरीद सम्पादित कराया जाये। कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत मिलों से भारतीय खाद्य निगम को चावल की आपूर्ति कराया जाय, जिससे धान क्रय में धनराशि का रोटेशन बना रहे तथा कृषकों को समय से भुगतान होता रहे। जनपद में 4 लाख नये बोरे उपलव्ध है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि क्रय केन्द्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष बोरे की उपलव्ध समय से सुनिश्चित करें। कही भी बोरे के अभाव में धान क्रय का कार्य प्रभावित न हो।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि  धान क्रय वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा निर्धारित 23 क्रय केन्द्रों के सापेक्ष जनपद में विपणन शाखा के 06, पी0सी0एफ0 के 11 व भारतीय खाद्य निगम का 01 कुल 18 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। जिन पर दिनंाक 01.11.2024 से दिनंाक 28.02.2025 तक धान क्रय किया जायेगा।
समस्त धान क्रय केन्द्र प्रातः 09.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक खुले रहेगें। समस्त क्रय केन्द्र प्रभारी ई-पाॅस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक एथेन्टिकेशन से क्रय केन्द्र पर अपनी उपस्थिति प्रतिदिन दर्ज करायेगें। धान का समर्थन मूल्य कामन-2300 रू. प्रति कु. व धान गे्रड ए-2320 रू. प्रति कु. (अतिरिक्त रू.-20 उतराई, छनाई के मद में) निर्धारित किया गया है। विक्रय धान का के मूल्य का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल के माध्यम से 48 घण्टे के अन्तर्गत सीधे उनके बैंक खाते में किया जायेगा। विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्रों पर हैण्डलिंग/परिवहन ठेकेदारों की नियुक्ति करायी जा चुकी है। नियुक्त ठेकेदारों द्वारा धान क्रय केन्द्रों पर योगदान के पश्चात धान क्रय तथा क्रय धान के परिवहन करायें।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस श्री स्मृति मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर, तिर्वा, छिबरामऊ, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता कन्नौज, जिला खाद्य विपणन अधिकारी कन्नौज, जिला कृषि अधिकारी कन्नौज, प्रबन्धक (खरीद) भारतीय खाद्य निगम कन्नौज, जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0 कन्नौज, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कन्नौज व तिर्वा, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कन्नौज के साथ-साथ समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गांव सिमरा में भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर किए हमले, कार्यकर्ताओं से पीडीए एकता मजबूत करने का आवाहन किया
TEN NEWS को सम्पूर्ण भारत में स्टेट ब्यूरो, एंकर, मंडल ब्यूरो, जिला ब्यूरो, विधानसभा संवाददाता एवं विज्ञापन प्रतिनिधियों की शीर्घ आवश्यकता है। जुड़ने हेतु शिक्षित-अनुभवी युवक-युवतियां सम्पर्क करें…
सेना के रिटायर्ड कैप्टन शिशुपाल सिँह राठौड़ का बरेली के अस्पताल में आकस्मिक निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed