• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर जेल में दीपावली पर अयोध्या जी की तर्ज पर”भव्य दीपोत्सव ” कार्यक्रम आयोजित किया गया

ByTen News One Desk

Nov 1, 2024
365 Views

शाहजहांपुर जेल में दीपावली पर अयोध्या जी की तर्ज पर”भव्य दीपोत्सव ” कार्यक्रम आयोजित किया गया



टेन न्यूज़ !! ०१ नवम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जेल में दीपावली पर अयोध्या जी की तर्ज पर”भव्य दीपोत्सव ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही सभी बंदियों की टीमें बनाकर साज-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई।सभी बंदियों का त्योहार मनवाने व त्योहार पर घर की याद कम करने के उद्देश्य से सभी 1300 बंदियों को दीपावली की परम्परागत खील-खिलोने तथा मिष्ठान व फल भेंट किए गए। विशेष भोजन भी बनवाया गया जिसमें पूड़ी, हलवा एवं आलू, फूलगोभी, टमाटर की सब्जी शामिल है।

अयोध्या के भव्य दीपोत्सव से प्रेरित होकर कारागार को भी मिनी अयोध्या का रुप देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण कारागार परिसर को 25,000 दीयों व 25,000 मोमवत्तियों से विभिन्न आकृतियों में- विशाल राम मन्दिर ,शुभ दीपावली,ऊँ, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत, नशामुक्ति तथा अन्य सुन्दर सुन्दर रंगोली बनाकर दीपों से सजाया गया। साथ ही बंदियों ने अपनी अपनी बैरक व हातों को सुन्दर रंगोली,कागज की झालरों व बिजली की सजावट कर सजाया गया। बंदियों की खुशी और उत्साह देखने लायक था।

जिला कारागार शाहजहांपुर में इतने भव्य तरीके से पहली बार दीपावली मनाई गई। साज-सज्जा प्रतियोगिता के लिए कुल 9 टीमें बनाईं गईं। शेष बंदियों की टीम -1- टीम राम(सर्किल) 2- टीम लक्ष्मण (बैरक 4,5,6) 3- टीम भरत( बैैरक संख्या 7,8) 4- टीम शत्रुघ्न (बैरक संख्या 1,2) 5- टीम सीता (महिला बैरक) 6- टीम सुग्रीव(गिर्दा ) 7- टीम हनुमान (बैरक 10) 8- टीम अंगद (बैरक 11) 9-टीम वशिष्ठ-(चिकित्सालय)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष(नि) श्री वीरेन्द्र पाल सिंह,पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय कुमार व उनकी धर्मपत्नी व अपर जिला जज श्रीमती संजय कुमार द्वारा साज सज्जा का निरीक्षण किया।

साज-सज्जा प्रतियोगिता के निर्णायकमंडल में उपरोक्त आमंत्रित अतिथिगणों के अतिरिक्त प्रसिद्ध समाज सेवी श्री हरि सरन वाजपेई व स्वयं सेवी संगठन सेवा भारती की अध्यक्षा श्रीमती सीमा हरि सरन वाजपेई,जय भारत संस्था के श्री राजीव कृष्ण अग्रवाल के द्वारा सभी प्रतिभागी टीमों की सजावट का स्थलीय भ्रमण कर सर्किल टीम को प्रथम, बैरक संख्या 1,2 को द्वितीय व बैरक 7,8 को तृतीय व महिला बैरक, बैरक संख्या 11, व बैरक संख्या 10 को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह अलग से कार्यक्रम आयोजित कर दीपावली के बाद किया जायेगा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला व पुरुष बंदियों को अतिथिगणों के द्वारा खील-खिलोने, मिष्ठान, फल व बतासे भेंट किए गए।
इस अवसर पर मातृ मंडल सेवा भारती की अध्यक्ष श्रीमती सीमा हरिसरन बाजपेई, ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को चार चांद लगाए।

ज्ञातव्य है कि उक्त प्रतियोगिता में प्रयुक्त दीये, सरसों तेल,बाती, मोमबत्ती, मिष्ठान,बतासे आदि समाज सेवी श्री हरि शरन वाजपेई के सहयोग से प्राप्त हुआ।तथा जय भारत संस्था के श्री राजीव कृष्ण अग्रवाल के द्वारा भी एक हजार से अधिक मोमबत्ती भेंट की गईं।

शाहजहांपुर जेल में प्रथम बार हुए ऐसे कार्यक्रम से बंदी खुशी से झूम उठे। और उन्हें घर से दूर रहने का गम नहीं सतायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!