• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधिक्षक राजेश एस तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय के साथ बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

Nov 5, 2024
288 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधिक्षक राजेश एस तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय के साथ बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया



टेन न्यूज़ !! ०५ नवम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधिक्षक राजेश एस तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय के साथ बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया।

गंगा एक्सप्रेस वे का लगभग 40 किमी का निर्माण कार्य जनपद शाहजहांपुर के क्षेत्र में कराया जा रहा है, जिसे निर्धारित समय माह दिसम्बर तक पूर्ण कराया जाना है । शेष कार्यों को समय से पूर्ण किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य निर्धारित समय से पूर्ण कर लिया जाए।

निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए। भूमि एवं संरचनाओं से संबंधित अवरोधों के संबंध में भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिससे एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूर्ण कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!