रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार मूक-बधिर और विमंदित बच्चों के लिए ‘मुस्कान आहार सेवा’ शुरू, रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन
---Advertisement---

बीमार महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

By Ten News One Desk

Published on:

249 Views

बीमार महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

टेन न्यूज़ !! ०८ नवम्बर २०२४ !! पप्पू अंसारी, कटरा/शाहजहांपुर

थाना कटरा क्षेत्र के भनपुरा गांव के रहने वाली मीनू (24) की शादी 5 साल पहले बरेली के थाना भमौरा क्षेत्र के बलिया गांव के रहने वाले जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला को कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे।

आरोप है कि पति दहेज की मांग करने लगा और मांग पूरी नही करने पर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। तीन साल पहले महिला ने बेटी को जन्म दिया था। उसके बाद मीनू बीमार रहने लगी।

बीमारी से पीड़ित मीनू की ससुराल पक्ष के लोगो ने नहीं ली कोई खबर। उसके बाद उसका चेकअप कराया तो उसको कैंसर निकला। भाई का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने उसका इलाज नहीं कराया। 18 जून को पति मीनू को मायके में छोड़कर चला गया। यहां उसका इलाज कराया गया। परिजनों ने बताया कि मीनू की तबीयत बिगड़ी तो उसको बरेली के अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए।

जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कहा कि मीनू की मौत की खबर सुनकर के भी पति और ससुराल पक्ष के लोग नहीं आए हैं।

थाना प्रभारी ओमशंकर शुक्ल ने कहा कि बीमार महिला की मौत हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment