• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चौहान गुट टीम कार्तिक पूर्णिमा मेला/डलमऊ महोत्सव में हुई शामिल, गंगा आरती के साथ लगाई आस्था की डुबकी बढ़चढ़ के लिया हिस्सा

ByTen News One Desk

Nov 16, 2024
343 Views

चौहान गुट टीम कार्तिक पूर्णिमा मेला/डलमऊ महोत्सव में हुई शामिल, गंगा आरती के साथ लगाई आस्था की डुबकी बढ़चढ़ के लिया हिस्सा



टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


जनपद रायबरेली के कस्बा डलमऊ घाट पर प्रतिवर्ष लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला और डलमऊ महोत्सव में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गंगा आरती की।

जिसमें ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान अपनी टीम के साथ शामिल हुए। वहां पर मौजूद अधिकारियों के साथ दीपदान कर मेले का शुभारंभ किया गया।

डलमऊ महोत्सव में लखनऊ के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

इस मौके पर चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ, प्रदेश मीडिया प्रभारी एस के सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, वसीम खान, चित्रेश कुमार, बोला शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!