• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना कटरा पुलिस द्वारा एक पौनिया 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 16, 2024
344 Views

थाना कटरा पुलिस द्वारा एक पौनिया 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार



टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२४ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा@शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश शासन की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेन्स की मंशा एवं वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशों के अनुरुप जनपद शाहजहांपुर मे अवैध शस्त्र / मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध चलाये गये अभियान में दिनांक 16.11.2024 को थाना कटरा पुलिस द्वारा मुखविर खास की सूचना पर अभियुक्त को एक अदद पौनिया 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ग्राम रसेवन नहर पटरी के पास थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत गिरफ्तार किया गया है ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा क्रियाशील व चिन्हित किये गये अपराधियों/वांछित/वारण्टी व रोकथाम मादक पदार्थ/अवैध शराब शस्त्र, बिक्री – निर्माण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री मनोज कुमार अवस्थी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन एवं श्री अमित चौरसिया क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक ओमशंकर शुक्ल के नेतृत्व में थाना कटरा को बडी सफलता प्राप्त हुई ।

आज दिनांक 16.11.2024 को थाना कटरा की टीम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने व रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित अपराधी मे भ्रमणशील थी तभी मुखबिर खास की सूचना पर समय प्रातः करीब 06.06 बजे ग्राम रसेवन नहर पटरी के पास से एक नफर अभियुक्त पप्पू पुत्र सुमेर नि0 ग्राम रसेवन थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर को एक अदद पौनिया 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया ।

इस सम्बन्ध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 518/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेशी हेतु रवाना किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
पप्पू पुत्र सुमेर नि0 ग्राम रसेवन थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 36 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान/समय –
ग्राम रसेवन नहर पटरी के पास थाना कटरा, दिनांक 16.11.2024 समय 06.06 बजे
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 83/2024 धारा 147/323/325/452/504/506 भादवि थाना कटरा, शाहजहांपुर
2. मु0अ0सं0 94/2024 धारा 323/504/506 भादवि थाना कटरा, शाहजहांपुर
3. मु0अ0सं0 276/2022 धारा 363/366 भादवि थाना कटरा, शाहजहांपुर
4. मु0अ0सं0 2495/2016 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना कटरा, शाहजहांपुर
5. मु0अ0सं0 518/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कटरा, शाहजहांपुर
बरामदगी का विवरण –
एक अदद पौनिया 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का विवरण –

1. उ0नि0 इतेश तोमर थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर
2. हे0का0 344 अशोक कुमार थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर
का0 1784 भूरा तोमर थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!