आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी औरैया में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में चली गोली पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम कटरा में पुलिस का पैदल गश्त, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तिलहर की प्रिया चौहान ने यूपीएससी में पाई 45वीं रैंक, क्षेत्र का नाम किया रोशन
---Advertisement---

कन्नौज में कांग्रेसियों ने 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

By Ten News One Desk

Published on:

212 Views

कन्नौज में कांग्रेसियों ने 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

टेन न्यूज़ !! २९ दिसम्बर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कन्नौज। कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल के नेतृत्व में जीटी रोड स्थित पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे के निजी आवास पर कांग्रेसियों ने डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर मलियार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर दिनेश पालीवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आर्थिक उदारीकरण के पुरोधा थे।

आज उन्हीं की नीतियां हैं, जिस पर सभी अमल कर रहे हैं, जिसमें प्रमुख रूप से आधार कार्ड एक ऐसा साधन है, जो उनकी देन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा ने कहा- डॉ. मनमोहन सिंह जैसे सच्चे और विरले नेता कम ही होते हैं।

इसी क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उषा दुबे ने डॉ मनमोहन सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह एक नेक स्वभाव के व्यक्ति थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार में हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्यों को किया गया आज उनकी ही देन है। जो भारत को सशक्त किया है।

मौके पर अशोक कनौजिया, रमाशंकर राठौर, अरविंद दुबे, एहसान उल हक, सत्य प्रकाश शर्मा, अनमोल दीक्षित, रीना वर्मा, महेश पांडे, सरफराज हुसैन, जुगल किशोर पाठक, अमन मिश्रा, इमरान अली, असलम खान, अनुज मिश्रा, मीर हारून आदि लोग मौजूद रहे

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment