• Sat. May 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक आरोपी किया गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Jan 21, 2025
177 Views

अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक आरोपी किया गिरफ्तार



टेन न्यूज़!! २१ जनवरी २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


थाना छिबरामऊ पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलान्स की संयुक्त टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 19 देशी अवैध तमंचे 315 बोर, 08 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 3500/- रूपये एवं एक मोटर साईकिल के साथ किया गया गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद कन्नौज में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ ओमकारनाथ के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी थाना छिबरामऊ ,निरीक्षक त्रदीप सिंह प्रभारी सर्विलान्स सेल

व उ0नि0 कमल भाटी प्रभारी एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना पर दिनांक 21.01.2025 को थाना छिबरामऊ क्षेत्र में पापा होटल के पास जी0टी0 रोड से अभियुक्त लालाराम उर्फ हरीशंकर उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 रामनिवास नि0 ग्राम फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया,

जिसके कब्जे से 19 देशी अवैध तमंचे 315 बोर, 08 जिन्दा कारतूस 315 बारे , 3500/- रूपये व एक अदद रियलमी मोबाइल फोन एवं एक माटेर साईकिल बरामद गयी। बरामदगी के आधार पर थाना छिबरामऊ पर मु0अ0सं0-46/25 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त लालाराम उर्फ हरीशंकर उर्फ पिन्टू उपरोक्त पंजीकृत किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1-लालाराम उर्फ हरीशकंर उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 रामनिवास नि0 ग्राम फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा उम्र 42 वर्ष

पूछताछ का विवरण :- अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मै यह तमंचा सुनील शाक्य नि0 ग्राम परौली थाना जैथरा जनपद एटा से सस्ते दामों पर खरीद कर लाता हूँ तथा जनपद कासंगज, फर्रूखाबाद, एटा, कन्नौज में ज्यादा दामों में बेचता हूँ, जो रुपये मिलता है उससे अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ।

वांछित अभियुक्त का नाम व पता :-
1-सुनील शाक्य पुत्र नामालूम नि0 ग्राम परौली थाना जैथरा जनपद एटा

आपराधिक इतिहास –
लालाराम उर्फ हरीशकंर उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 रामनिवास नि0 ग्राम फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!