201 Views
पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के मतदान को शांतिपूर्ण वातावरण में भयमुक्त,निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के संबंध में अधिकारियों/कर्मचारियों की समीक्षा बैठक
टेन न्यूज़ !! १६ मार्च २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा पुलिस लाइन सभागार में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के मतदान को शांतिपूर्ण वातावरण में भयमुक्त,निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के संबंध में अधिकारियों/कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली
जिसमें निर्वाचन आयोग व उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों से अवगत कराया साथ ही सामंजस्य बनाकर जनपद के संवेदनशील इलाको में फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

