शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात: मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार मिलेगी तनखाह 
टेन न्यूज ii 06 मई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर: बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। मानदेय को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने के उपलक्ष्य में गन्ना शोध परिषद के प्रेक्षागृह में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शामिल हुए। इस दौरान गोरखपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावक जिस भरोसे के साथ अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं, उस विश्वास पर खरा उतरना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों को नजदीकी विद्यालयों में तैनाती का अवसर देने के साथ ही 5 लाख रुपये तक की कैशलैस उपचार सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों से कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए।
कार्यक्रम में तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं 300 से अधिक शिक्षामित्र मौजूद रहे।
इसके अलावा एसआरजी/एआरपी टीम द्वारा विभागीय योजनाओं की मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी
