बड़ी खबर :फर्रुखाबाद में पेट के कीड़ों की दवा खाने के बाद करीब सौ स्कूली बच्चे बीमार, हालत स्थिर, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा हनी ट्रैप के जरिए किसान से लाखों की वसूली का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत चार पर मुकदमा मेरठ कांस्टेबल अपहरण कांड में नया मोड़, महिला कांस्टेबल ने कोर्ट में कहा अपनी मर्जी से गई थी मेरठ ब्रेकिंग: SSP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, दो दरोगाओं पर FIR खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर 24 लाख की ठगी की कोशिश, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
---Advertisement---

तिलहर के वाल्मीकि मंदिर में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में वेद मार्ग पर चलने का आह्वान

By Ten News One Desk

Published on:

22 Views

तिलहर के वाल्मीकि मंदिर में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में वेद मार्ग पर चलने का आह्वान

टेन न्यूज़ ii 19 जनवरी 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

नगर के मोहल्ला इमली स्थित वाल्मीकि मंदिर में आर्य समाज एवं मानव सेवा कल्याण समिति के तत्वावधान में यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्य समाज के मंत्री लोकेश आर्य ने कहा कि यज्ञ देवताओं का मुख है। यज्ञ में आहुति के रूप में डाला गया पदार्थ अणुओं और परमाणुओं में विभाजित होकर समस्त संसार तक पहुंचता है।

यज्ञ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और यह सर्वश्रेष्ठ कर्म है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने वाला व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में पराजित नहीं होता। भगवान राम और श्रीकृष्ण भी यज्ञ किया करते थे, इसलिए सभी को प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए।

इस अवसर पर दासीराम आर्य और बाबा शंभूनाथ ने वेदों के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए निराकार ईश्वर की उपासना पर विशेष बल दिया। यज्ञ का शुभारंभ गुरुप्रसाद ने पत्नी महादेवी के साथ यजमान के रूप में किया।

यज्ञ के उपरांत दिलीप कुमार वाल्मीकि ने ईश्वर भक्ति से जुड़े भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मदनलाल, अंकित, गोधनलाल, गुलाल देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment