• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जमीन का बैनामा न करने पर मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज

ByTen News One Desk

Nov 10, 2025
98 Views

जमीन का बैनामा न करने पर मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज



टेन न्यूज़ !! १० नवम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा। कीमत लेने के बावजूद जमीन का बैनामा न करने के आरोप में एक मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव हुसैनपुर कबरा निवासी रामा देवी पत्नी सत्यपाल ने बताया कि उन्होंने गांव के अवधेश पुत्र तौलेराम से उनकी मां मुन्नी देवी की करीब ढाई बीघा जमीन खरीदी थी।

पीड़िता के मुताबिक, कुल 6 लाख 95 हजार रुपये का भुगतान बैंक खाते के जरिए और नगद रूप में किया गया था। स्टांप खरीदने और लिखा-पढ़ी पूरी करने के बाद भी विक्रेता पक्ष ने विक्रय पत्र (बैनामा) रजिस्ट्री कराने से इनकार कर दिया।

कई लोगों के समझाने के बावजूद आरोपी पक्ष नहीं माने। अंततः पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!