उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

ककोड़ा मेले में ड्यूटी के दौरान तैनात कटरा थाने के हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

By Ten News One Desk

Published on:

37 Views

ककोड़ा मेले में ड्यूटी के दौरान तैनात कटरा थाने के हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

टेन न्यूज़ !! १० नवम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा। ककोड़ा मेले में ड्यूटी के दौरान तैनात हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना मीरानपुर कटरा में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह (38 वर्ष) निवासी गांव नूरपुर, थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद थे। वे 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चल रहे ककोड़ा मेले में ड्यूटी पर थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवा हेड कांस्टेबल अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment