तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कटरा थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
---Advertisement---

कुकापुर गांव में हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से गाय की मौत

By Ten News One Desk

Published on:

58 Views

कुकापुर गांव में हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से गाय की मौत

ग्रामीणों ने की हाई वोल्टेज लाइन को गांव के बाहर से निकाले जाने की

टेन न्यूज ii 01 नवंबर 2025 ii रिपोर्टर : नीरज प्रताप सिंह
लोकेशन : छिबरामऊ (कन्नौज)

तहसील छिबरामऊ के विकास-खंड सौरिख ग्राम पंचायत कटिघरा के ग्राम कूकापुर में गांव से निकलती हुई हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से एक गाय की मौत हो गई है

गाय के मालिक रणजीत ने बताया कि वह सुबह लगभग 8:10 पर अपनी गाल को वहां से लेकर निकल रहे थे तभी अकस्मात ऊपर से हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा जिसकी चपेट में आने से गाय की मौत हो गई और वह खुद भी हादसे का शिकार होने से बाल -बाल बच गए

ग्रामीणों ने बताया की 11 हजार वोल्टेज की पावर लाइन गांव के मध्य से होकर निकल रही है बिजली के तारों में कई-कई जगह जॉइंट है और लाइन के नीचे सेफ्टी गार्ड भी नहीं लगाए गए हैं,बिजली के तारों की स्थिति इतनी खराब है कि पहले भी कई बार इसी तरह तार टूट कर गिरने से गोवंश,बकरी आदि मारे जा चुके हैं

गांव के विश्वपाल, बालट्टर सिंह, सुधीर,संजीव, सरमन,सुनील,पुष्पेंद्र, परमजीत आदि लोगों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग व प्रशासन से इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते गांव में कभी भी आग लगने, जन हानि होने जैसी दुर्घटनाओं के होने की प्रबल संभावना बनी हुई है

ग्रामीणों ने तत्काल पावर लाइन को गांव के बाहर से निकाले जाने एवं मृत गाय का मुआवजा दिलवाए जाने की मांग विद्युत विभाग व स्थानीय प्रशासन से की है
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ (कन्नौज) से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment