• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बीसलपुर में ट्रक-बाइक की भिड़ंत में दंपति गंभीर घायल, बाल-बाल बची जान

ByTen News One Desk

Apr 6, 2026
23 Views

बीसलपुर में ट्रक-बाइक की भिड़ंत में दंपति गंभीर घायल, बाल-बाल बची जान


टेन न्यूज़।। 06 अप्रैल 2026।। सिराज अंसारी, बीसलपुर, पीलीभीत

“कहते हैं जिसको राखे साईंयाँ, उसे मार सके न कोय”— इसी कहावत को सच साबित करता एक दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार को मानपुर चौराहे पर सामने आया, जहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई।

दियुरिया रोड स्थित मानपुर चौराहे पर यह हादसा उस समय हुआ जब ग्राम किशनपुर निवासी धर्मपाल पुत्र झम्मन लाल अपनी पत्नी माया देवी के साथ किसी जरूरी काम से बीसलपुर जा रहे थे। जैसे ही वे चौराहे के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक की लापरवाही हादसे की मुख्य वजह रही। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!