रिजर्व पुलिस लाइन जनपद शाहजहाँपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

टेन न्यूज !! १५ मई २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क, शाहजहांपुर
जनपद शाहजहाँपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया,जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय,शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित द्वारा परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शाहजहाँपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट एवं ड्रिल संबंधी गतिविधियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा परेड को और अधिक प्रभावी एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में संचालित शाखाओं, कार्यालयों, बैरकों, भोजनालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्वस्थ पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं समुचित उपचार हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
साथ ही निलम्बित चल रहे पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जाँच करते हुए निर्धारित नियमों एवं विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस बल की आकस्मिक एवं विषम परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने हेतु Anti Riot Drill का अभ्यास कराया गया, जिसमें दंगा नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षात्मक साधनों एवं सामरिक गठन का प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं आपदा/आपातकालीन परिस्थितियों में कार्यकुशलता परखने हेतु मॉक ड्रिल भी कराई गई।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित कुछ अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र संचालन का अभ्यास कराते हुए विभिन्न शस्त्रों से फायरिंग कराई गई तथा उनकी दक्षता, निशानेबाजी एवं शस्त्र संचालन क्षमता का परीक्षण किया गया। साथ ही शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव, उपयोग एवं आपात स्थिति में प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रों की स्थिति, वाहनों की उपलब्धता एवं अनुशासन का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
