• Mon. Oct 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रुद्रपुर गुरुकुल में पांचवें महोत्सव-2026 की तैयारियां, प्रेसवार्ता में दी जानकारी

ByTen News One Desk

Oct 26, 2026
4 Views

रुद्रपुर गुरुकुल में पांचवें महोत्सव-2026 की तैयारियां, प्रेसवार्ता में दी जानकारी


टेन न्यूज ।। 26 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना संवाददाता

तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर स्थित गुरुकुल में पांचवें महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव के अंतर्गत रामलीला मंचन, शौर्य प्रदर्शन, योग शिविर, सर्वधर्म चर्चा सहित अनेक वैदिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेसवार्ता में गुरुकुल संचालक आचार्य अनुभव आर्य और प्राचार्य सुश्री अंजलि सहित अन्य लोगों ने महोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं, योग और नैतिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

रामलीला मंचन के जरिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश दिया जाएगा, वहीं शौर्य प्रदर्शन से युवाओं में साहस और आत्मविश्वास की भावना विकसित करने पर जोर रहेगा। योग शिविर और सर्वधर्म चर्चा के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जाएगा। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!