• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का हुआ भव्य आयोजन, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दौड़ में युवाओं ने दिखाया जोश

ByTen News One Desk

Nov 1, 2025
196 Views

राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का हुआ भव्य आयोजन, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दौड़ में युवाओं ने दिखाया जोश



टेन न्यूज़ !! ०१ नवम्बर २०२५ !! डीपी सिंह@ डेस्क न्यूज़, शाहजहाँपुर।


भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद लोकसभा श्री अरुण कुमार सागर रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनवार, नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, भाजपा प्रकोष्ठ मंत्री (उत्तर प्रदेश) अमित वाल्मीकि, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता एवं युवा मोर्चा मंत्री अभिषेक यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा परियोजना निदेशक, जिला ग्राम विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा अधिकारी (नेहरू युवा केंद्र), क्षेत्राधिकारी लाइन, जिला खेल अधिकारी एस.पी. बामनिया एवं खेल विभाग का समस्त स्टाफ कार्यक्रम में सम्मिलित रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने उपस्थित जनों एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया। दौड़ नव इंस्टीट्यूट से प्रारंभ होकर खिरनी बाग होते हुए सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर, महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनवार एवं अन्य अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम

पुरुष वर्ग (3 किमी दौड़) 1. आयुष दीक्षित 2. अरुण कुमार 3. अनमोल

महिला वर्ग (3 किमी दौड़) 1. गुनगुन मौर्य 2. कुमारी नेहा 3. कुमारी रागिनी

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *