उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

तेज़ रफ्तार डीसीएम ने छीनी युवक की जान, दूसरा गंभीर घायल, बरेली ले जाते समय संदीप ने तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम

By Ten News One Desk

Published on:

457 Views

तेज़ रफ्तार डीसीएम ने छीनी युवक की जान, दूसरा गंभीर घायल, बरेली ले जाते समय संदीप ने तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम

टेन न्यूज़ !! १४ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा। जलालाबाद रोड पर फीलनगर के सामने बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गांव चैतपुरा थाना मिर्ज़ापुर निवासी संदीप (26) पुत्र विपिन अपने ममेरे भाई, गांव डींगरपुर थाना कांट निवासी विपिन (25) पुत्र भंतू के साथ रमपुरा थाना फरीदपुर, बरेली रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक फीलनगर के सामने पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को बरेली रेफर किया। इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। मृतक संदीप विवाहित था और एक नन्हीं बेटी का पिता था। इधर, विपिन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज बरेली में जारी है।

हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक और घायल दोनों के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment