कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
---Advertisement---

तेज़ रफ़्तार डाक पार्सल गाड़ी और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, दोनों चालक घायल

By Ten News One Desk

Published on:

104 Views

तेज़ रफ़्तार डाक पार्सल गाड़ी और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, दोनों चालक घायल

टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२५ !!  रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो, लोकेशन: रायबरेली

रायबरेली से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज़ रफ्तार डाक पार्सल वाहन और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाईपास के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया, जबकि डाक पार्सल गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के दौरान दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार डाक पार्सल गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर और भी गंभीर हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment