• Sun. Oct 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्री राम कथा व्यास के समापन पर बरेली ओघानाथ मंदिर में हुआ विशाल भंडारा

ByTen News One Desk

Oct 5, 2025
362 Views

श्री राम कथा व्यास के समापन पर बरेली ओघानाथ मंदिर में हुआ विशाल भंडारा



टेन न्यूज़ !! ०५ अक्टूबर २०२५ !! राकेश कुमार, बरेली।


जनपद बरेली में डोहरा रोड, वेदांता हॉस्पिटल के सामने स्थित राम वाटिका सेक्टर 2, ओघा नाथ मंदिर में श्री राम कथा व्यास के समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस भंडारे का आयोजन योगी ओमनाथ और मंदिर के महंत महेश मुनि ने सात दिवसीय श्री राम कथा के समापन पर किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं को प्रसाद वितरण से हुई, इसके बाद दूर-दूर से आए साधु-संतों और भक्तों को योगी ओमनाथ ने भंडारे में प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर शाहजहाँपुर के रिटायर फौजी ने सभी साधु-संतों का फूलमाला पहनाकर सम्मान भी किया।

भंडारे में आए श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन को सफल और सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया।

रिपोर्टर: राकेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!