• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भौना गांव में ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, विधायक ने जताई कड़ी नाराज़गी, विभागीय अधिकारियों को लगाई फटकार

ByTen News One Desk

Jul 27, 2025
848 Views

भौना गांव में ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, विधायक ने जताई कड़ी नाराज़गी, विभागीय अधिकारियों को लगाई फटकार



टेन न्यूज।। 27 जुलाई 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


थाना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजगीपुर भौना में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में लगे ट्रांसफार्मर ने अचानक आग पकड़ ली। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में लपटें आसमान तक उठने लगीं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों की सतर्कता से जनहानि टल गई।

घटना के बाद गांव के लोग एकजुट होकर ,. ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता लल्ला भैया, ग्राम प्रधान, अरुण शर्मा, को लेकर कटरा पावर हाउस पहुंचे और मौके पर मौजूद अधिकारियों से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब देने के बजाय बात को टाल दिया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

इस बीच क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने बिजली की बदहाल व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है, जो प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है।

विधायक ने कहा –यदि समय रहते विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!