• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर गुर्री चौकी थाना रोजा से बहगुल नदी थाना कटरा तक किया गया संयुक्त भौतिक निरीक्षण

ByTen News One Desk

Aug 26, 2025
277 Views

जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर गुर्री चौकी थाना रोजा से बहगुल नदी थाना कटरा तक किया गया संयुक्त भौतिक निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! २६ अगस्त २०२५ !! डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर


जनपद में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु “एक जनपद एक रोड” के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (पूर्व में 24) का चयन किया गया है आज दिनाँक 25-08-2025 को परिवहन विभाग व यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार आर टी ओ श्री सर्वेश कुमार सिंह, सी ओ ट्रैफिक श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय व राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह ने मॉडल रोड के क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक बिंदुओं पर संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 24/30 को दुर्घटनामुक्त बनाने हेतु क्षेत्राधिकारी यातायात ने आमजन से अपील की:
1- उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट धारण करें तथा चारपहिया वाहन
चलाते समय सीटबेल्ट पहने।

2- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
3- ट्रिपल राइडिंग, ओवरलोड, ओवरस्पीड वाहन न चलाएं ।
4- रांग साइड ड्राइविंग न करे यह जानलेवा हो सकती है।

5- गाड़ी पार्किंग हेतु निर्धारित स्थान पर ही खड़ी करें।
6- नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

7- सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करें। ₹25000/- का नकद पुरस्कार व गुड सैमेरिटन का खिताब पाएं। साथ ही घायल का डेढ़ लाख तक ईलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।

क्रियान्वयन के पश्चात् राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!