• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भैंसी नदी पर वृक्षारोपण एवं तालाब खुदाई के संबंध में बैठक संपन्न

ByTen News One Desk

Jul 2, 2025
212 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भैंसी नदी पर वृक्षारोपण एवं तालाब खुदाई के संबंध में बैठक संपन्न



वन विभाग वृक्षारोपण के लिए प्लानिंग करें तैयार: जिलाधिकारी


भैंसी नदी के आसपास 10 जुलाई तक तालाब खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए: डीएम


टेन न्यूज़ !! ०२ जुलाई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में भैंसी नदी के दोनों तरफ तटों पर वृक्षारोपण एवं आसपास के तालाबों के खुदाई के संबंध में बैठक कैंप कार्यालय पर की गई।

बैठक में भैंसी नदी किनारे दोनों ओर वृक्षारोपण करने के जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने डीएफओ को दी है तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए तारबाड़ आदि व्यवस्था कराने के लिए डीसी मनरेगा को निर्देशित किया है। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण के लिए प्लानिंग तैयार कर लें। वृक्षारोपण में हरिशंकरी, फूल, फलदार आज प्रकार के पेड़ लगाए जाए।

जिलाधिकारी ने भैंस नदी के आसपास के जल संचय हेतु तालाबों की खुदाई पर चर्चा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 जुलाई तक तालाब खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि भैंसी नदी पर कुछ स्थानों पर पिकनिक स्पॉट भी बनाया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!