• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला उद्योग बन्धु की समीक्षा बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

Apr 24, 2025
254 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला उद्योग बन्धु की समीक्षा बैठक आयोजित



टेन न्यूज़ !! २४ अप्रैल २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,कन्नौज


जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला उद्योग बन्धु की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि कारखाना अधिनियम 1948 सहपठित उ0प्र0 कारखाना नियमावली 1950 के अन्तर्गत 163 इकाईयों का पंजीकरण कराया जा चुका है, शेष इकाईयों द्वारा भी अनिवार्य रुप से पंजीकरण करा लिया जाये।

उन्होने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कन्नौज को निर्देश दिये कि बस अड्डे के पास से टैम्पो स्टैण्ड को शिफ्ट करने हेतु शीघ्र स्थल का चिन्हांकन कर लिया जाये।

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1700 का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मासिक लक्ष्य में बांटकर अक्टूबर माह तक लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाये। कहा कि फैक्ट्रियों में अग्निकांड की घटनायें प्रकाश में आती रहती है। सर्वे कराकर यह देख लिया जाये कि फैक्ट्रियां में सभी प्रकार के इंस्टूमेंट लगे हों, ताकि होने वाली अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

व्यापारियों द्वारा आग्रह किया गया कि बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्सा के संचालन पर रोक लगायी जाएं एवं निर्माणाधीन मानपुर सीसी रोड में नाली निर्माण कार्य कराया जाये, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्सा नही चलने चाहिये। नाबालिक एवं बिना लाईसेंस कोई भी व्यक्ति वाहन न चलायें, इस संबंध में जागरुकता कार्यक्रम भी कराये जायें। मानपुर सीसी रोड के नाली निर्माण के संबंध में कहा कि सीसी रोड निर्माण कार्य के साथ-साथ नाली का भी निर्माण कराया जाये।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार ने कहा कि हम कहीं भी खडे हो कैमरे की नजर में हों। 50 प्रतिशत घटनायें कैमरे से खुल जाती हैं। उन्होने सुरक्षा के दृष्टि से व्यापार बन्धुओ से अपील की कि आप लोग भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों में कैमरे अवश्य लगायें, जिससे प्रत्येक क्षेत्र में कैमरे के माध्यम से निगरानी हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह, समाज कल्याण मंत्री के प्रतिनिधि आर0एस0 कठेरिया सहित अन्य अधिकारीगण व उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!