बरेली में मुख्यमंत्री योगी के साथ विधायक वीर विक्रम सिंह की मुस्कराती तस्वीर ने कटरा में टिकट के कयासों की बदली तस्वीर ![]()
टेन न्यूज ।। 13 अक्टूबर 2026 ।। डीपी सिंह @डेस्क न्यूज, पप्पू अंसारी
बरेली/शाहजहांपुर/कटरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कटरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ की एक सेल्फी इन दिनों सियासी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। बरेली के सर्किट हाउस में सामने आई इस तस्वीर को लेकर क्षेत्रीय राजनीति में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। खासकर आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के भाजपा नेताओं, मंत्रियों तथा विधायकों ने शिरकत की। इसी दौरान कटरा विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ की मुख्यमंत्री के साथ मुस्कुराती हुई सेल्फी सामने आई, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई।
कटरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक वीर विक्रम सिंह के संभावित टिकट को लेकर पहले से ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ उनकी तस्वीर को कुछ लोग राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तस्वीर के बहाने आगामी चुनाव और क्षेत्रीय राजनीति को लेकर चर्चाओं की संभावना बढ़ गई है।
हालांकि, मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी सामने आने मात्र से टिकट को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। भाजपा की ओर से विधायक के टिकट को लेकर इस तस्वीर के संदर्भ में कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
फिलहाल, यह सेल्फी कटरा की सियासत में चर्चा का विषय जरूर बन गई है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में पार्टी की रणनीति और आधिकारिक फैसलों को लेकर क्या तस्वीर सामने आती है।