• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

ByTen News One Desk

Jul 13, 2025
201 Views

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस



टेन न्यूज़ !! १३ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


ग्राम बेटा मुरादपुर में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पीड़ित पिता मंगली की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, उनका बेटा किशन दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर एक लोहे की पकड़ के नीचे खेल रहा था। तभी अचानक पकड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर किशन बुरी तरह झुलस गया।

परिजन आनन-फानन में किशन को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच कराई जा रही है कि लोहे की पकड़ हाईटेंशन लाइन के संपर्क में कैसे आई। फिलहाल विद्युत विभाग को भी सूचित कर तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है।

गांव में पहली बार ऐसा हादसा होने से लोग दहशत में हैं। मृतक किशन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!