रक्षाबंधन पर कन्नौज में दिखा भाई-बहन के प्रेम का अनोखा रंग![]()
टेन न्यूज़ ।। 28 अगस्त 2026 ।। प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट
जनपद कन्नौज में भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल नजर आया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधा, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी खुशियों और सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
कन्नौज में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलीं। बहनों ने विधि-विधान से भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राखी बांधने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा एवं हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प दोहराया। इस दौरान भाई-बहनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।![]()
पर्व को लेकर बाजारों और घरों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे, तो कई बहनें भी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए मायके पहुंचीं।
कन्नौज में रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते की यह भावुक और खुशनुमा तस्वीरें हर किसी का दिल जीतती नजर आईं। पूरे जिले में प्रेम, विश्वास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।